Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

बाराकोट: जी राम जी अधिनियम को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन।

लोहाघाट:देवीधार मेले में ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती व महाकाली के डोले। हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्

चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सभासद फर्त्याल के प्रयासों से शुरू हुआ सोलर हैंड पंप 5 महीने से पड़ा था खराब

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

सभासद फर्त्याल के प्रयासों से शुरू हुआ सोलर हैंड पंप 5 महीने से पड़ा था खराब

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित जल संस्थान के द्वारा लगाया गया सोलर हैंड पंप का पैनल पिछले कई महीनो से खराब पड़ा हुआ था जिस कारण स्वास्थ्य कर्मियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल को समस्या से अवगत कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की पेयजल समस्या को देखते हुए सभासद फर्त्याल के द्वारा जल संस्थान विभाग को समस्या से अवगत कराते हुए सोलर पैनल को बदलकर सोलर हैंड पंप को शुरू करने की मांग की गई। सभासद की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल संस्थान विभाग के द्वारा आज शुक्रवार को सोलर पैनल को बदलकर सोलर हैंड पंप को सुचारू कर दिया गया है।

हैंडपंप सुचारू होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली और सभासद सुरेश फर्त्याल व जल संस्थान विभाग को धन्यवाद दिया। तो वही सभासद फर्त्याल के द्वारा समस्या का समाधान करने के लिए जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट को धन्यवाद दिया गया। सभासद फर्त्याल ने कहा अगर वार्ड वासियों को कोई भी समस्या हो तो उसके लिए वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं समस्या के समाधान का वह अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे। फर्त्याल के द्वारा वार्ड वासियों को लगातार रसोई गैस भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जरूरी खबरें