रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:महिला अपराध व नशे के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: नेपाल व यूपी की सीमा पर बढ़ेगी चौकसी: एसपी
Laxman Singh Bisht
महिला अपराध व नशे के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: एसपी
नेपाल व यूपी की सीमा पर बढ़ेगी चौकसी।
ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी सख्त कार्यवाही: एसपी
चंपावत जिले की कमान संभालते ही एसपी रेखा यादव एक्शन मोड में नजर आ रही है।चंपावत जिले की नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए हुए बताया उनकी पहली प्राथमिकता जिले मे महिला अपराधो व नशे को रोकना है। उन्होंने कहा साइबर क्राइम में लगाम लगाने तथा जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना भी उनकी प्राथमिकता में है। एसपी चंपावत ने कहा उनके द्वारा जिले की भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन किया जा रहा है। कहा चंपावत जिला नेपाल व उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। जिले में पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ तराई का क्षेत्र भी आता है। कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और भी ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी तथा बीच-बीच में नेपाल के अधिकारियों के साथ समय-समय पर समन्वय बैठक की जाएगी। अपराध व नशे को रोकने के लिए यूपी व नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी तथा यातायात व साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जाएंगे तथा कार्य योजना तैयार की जाएगी। कहा नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी ।क्योंकि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है जिसके लिए उनके द्वारा सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियो को नसे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। कहा नशे व यातायात के प्रति लोगों को खुद से जागरूक होने की जरूरत है ।विशेष कर युवा वर्ग को एसपी ने कहा यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यातायात निरीक्षक को भी निर्देशित किया जा चुका है। कहा नशा समाज का दुश्मन है जो आदमी से उसका पैसा ,शरीर व इज्जत तीनों चीज छीन लेता है। एसपी रेखा यादव ने कहा वह नशे व महिला अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा तथा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ ज्यादा है उन्हें चिन्हित कर लगाम लगाने की कोशिश की जाएगी अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जल्द ही वह जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने समस्त जिला वासियों से अपराध और नशे पर लगाम लगाने के लिए चंपावत पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। कहा चंपावत पुलिस हमेशा जनता के साथ है।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद