रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खूना बोरा में पेड़ में चढ़ा नजर आया विशालकाय किंग कोबरा।
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 24, 2026
खूना बोरा में पेड़ में चढ़ा नजर आया विशालकाय किंग कोबरा।
मौसम परिवर्तन के चलते पहाड़ चढ़ने लगा किंग कोबरा ।
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शामिल किंग कोबरा पहाड़ चढ़ने लग गया। पिछले दो-तीन सालों से चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र में किंग कोबरा नजर आने लगा है। तो वही लोहाघाट के खूना बोरा गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा नजर आया है। खूना बोरा के पूर्व प्रधान भय्यू बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कल गुरुवार दोपहर को गांव के भूमिया मंदिर मे पेड़ में चढ़ता हुआ एक विशालकाय किंग कोबरा नजर आया है। जिसका गांव के कुछ युवाओं ने वीडियो बना लिया। बोरा ने बताया किंग कोबरा दिखने से गांव में दहशत का माहौल भी है उन्होंने बताया वन विभाग के द्वारा सांप के किंग कोबरा होने की पुष्टि की है । उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क के रहने की अपील की है। पेड़ में चढ़ रहे किंग कोबरा को पक्षी चोंच मारते नजर आ रहे है। लोहाघाट रेंजर एन0डी पांडे ने बताया मौसम परिवर्तन के चलते तराई क्षेत्र में रहने वाला किंग कोबरा अब पहाड़ों में भी नजर आ रहा है उन्होंने बताया लोहाघाट क्षेत्र में भी कई किंग कोबरा देखे गए हैं कहा किंग कोबरा अक्सर पेड़ों में चिड़िया के अंडे खाने के लिए चढ़ जाता है।

उन्होंने बताया यह विश्व के सबसे जहरीले सांपों में से एक है उन्होंने क्षेत्र वासियों से सतर्क के रहने की अपील की है। कहा मौसम चक्र के चलते तराई क्षेत्र में रहने वाला बंगाल टाइगर, किंग कोबरा व मोर अब पर्वतीय क्षेत्र में नजर आने लगे हैं। पिछले वर्ष भी चंपावत में किंग कोबरा व बंगाल टाइगर नजर आए। तो वही ग्रामीण नाग के दिखने को धार्मिक मान्यता से जोड़ कर देख रहे हैं।