रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत 2026 मे श्वेता महरा व खुशी जोशी के साथ देर रात तक झूमे दर्शक।
Laxman Singh Bisht
Sat, May 16, 2026
गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत 2026 मे श्वेता महरा व खुशी जोशी के साथ देर रात तक झूमे दर्शक

स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का मिल रहा है मौका।

चंपावत नगर पालिका चंपावत द्वारा आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत 2026 की सांस्कृतिक संध्या का द्वितीय दिवस बेहद भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर रहा। दर्शकों के भारी उत्साह के बीच यह पूरा आयोजन दो अलग-अलग चक्रों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चक्र की शुरुआत स्थानीय बाल कलाकारों और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें सूचना विभाग के आवंटित दल ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान मॉडर्न इंटर कॉलेज चंपावत ने होली पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी, जबकि न्यू वीर शिवाजी स्कूल चंपावत, इंडस नेशनल स्कूल चंपावत और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी मंच पर अपना हुनर दिखाया।

स्थानीय कलाकारों में सरिता चंद, प्रिया अमर्त्य, राखी सारस्वत, पल्लवी और इंदु महल जैसे कलाकारों ने अपनी सुरीली व मनभावन प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।इसके बाद शुरू हुए द्वितीय चक्र के कार्यक्रमों में संस्कृति विभाग और पायल कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने मंच संभाला। गायिका खुशी जोशी ने अपने प्रसिद्ध गीतों 'अल्मोड़ा अंग्रेज आए', 'टैक्सी में' और 'तू रुछी मैया तू रुछी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा गोविंद अधिकारी ने गोविंद दी फुलकिया पतोली और न्योली छपेली गाकर सबका मनमोहन और गढ़वाली गायक सौरभ में थड़ी ने तू पहाड़ों को रेवासी में दिल्ली रून वाली ने सबको नचाया।वहीं इस सांस्कृतिक संध्या का सबसे मुख्य आकर्षण और सबसे प्रतीक्षित प्रदर्शन उत्तराखंड की स्टार कलाकार श्वेता मेहरा का रहा।जिन्होंने अपनी बेहतरीन और ऊर्जावान प्रस्तुति से वहां मौजूद लगभग दस हजार से अधिक दर्शकों की भारी भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य संध्या का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्र सिंह बोरा, महोत्सव समिति के संरक्षक देवीलाल वर्मा, कोऑपरेटिव सोसाइटी की अध्यक्ष मंजू शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका के समस्त सभासद अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम के साथ-साथ संचालन में डॉ भुवन चंद्र जोशी, अशोक वर्मा, राजेंद्र गहतोड़ी और नीरज जोशी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग और योगदान दिया।

आज 16 मई को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम दिवस होगा, जिसके साथ ही इस शानदार सांस्कृतिक संध्या का समापन हो जाएगा।आज 16 मई के स्टार कलाकार के रूप में माया उपाध्याय इंदर आर्य और नीरज चुफाल होंगें।