नालिया बंद होने से लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग की सड़के बनी नहरे लोगों के घरों में घुसा पानी लोनिवि की लापरवाही आई सामने
Laxman Singh Bisht
May 03, 2023 02:24 am
7 views
03 May 2023
लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्वारा सड़क किनारे बनाई गई अधिकांश नालियां व कलमठ बंद पढ़े हैं जिस कारण क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण बरसात का पानी सड़क में बहते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है तथा सड़कें नहर में तब्दील हो चुकी हैं जिस कारण लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है मंगलवार को पाटन पाटनी क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट से पाटन पुल तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई
नालियां पूरी तरह बंद पड़ी है जिस कारण बरसात का पानी सड़कों में बह रहा है या लोगों के घरों में घुस रहा है उन्होंने कहा रोडो में पानी जमा होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है पाटनी ने कहा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग करी गई पर अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ा है बरसात होने पर सड़कें पैदल चलने लायक नहीं हो रही है वही गंगा पाटनी ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द लोक निर्माण विभाग बंद पड़ी नालियों को नहीं खोलता है तो पूरे पाटन पाटन क्षेत्र की जनता लोक निर्माण विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की अधिकांश नालियां बंद पड़ी है
जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई अधिकारियों के द्वारा नहीं करी जा रही है जिस कारण लोगों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर काफी आक्रोश है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत