बड़ी खबरें
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश। चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त। लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली 84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज
Trending
# आज की खबर # Latest news # Latest news # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर, हरियाणा # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर" # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर # Kal Ka Mousam, Kal Ka Mousam 2025, Kal Ka Mousam # Mandi bhav today, Mandi Bhav, Rajasthan Mandi Price, Haryana Mandi Bhav, Kapas ke Bhav, narma ka bhav, Mandi Bhav Today, Mandi Rate, today mandi bhav, latest price, breaking news, Mandi Bhav Today, Mandi Bhav Today 2024, आज का मंडी भाव, mandi bhav today, mandi bhav rajasthan, mandi bhav betul, mandi bhav indore, mandi bhav Sirsa, mandi bhav # "Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA , HARYANA NEWS IN HINDI , HINID NEWS, Haryana News, haryana news in hindi, हरियाणा समाचार, haryana news today, haryana news today in hindi, haryana samachar, top haryana news, Haryana News, Haryana Khabar, haryana, हरियाणा न्यूज, हरियाणा खबर", " # Haryana , Rain Alert

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

Laxman Singh Bisht

Jul 26, 2026 10:39 pm 2 views
चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

चम्पावत में गर्व और सम्मान के साथ मनाया गया शौर्य दिवस, अमर शहीदों की शहादत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement

"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा..."— इन्हीं अमर पंक्तियों की जीवंत अनुभूति के बीच कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग चम्पावत के परिसर में 'शौर्य दिवस' का अत्यंत भव्य, भावुक और गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का भव्य शुभारंभ अमर जवान स्मारक पर पधारे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित समस्त अतिथियों व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा वीर शहीद सैनिकों की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर तथा स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों के अद्वितीय पराक्रम को नमन करते हुए पूरा परिसर देशभक्ति के अभूतपूर्व जज्बे और जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर पूर्व सैनिकों ने सीमा पर लड़े गए युद्ध के रोमांचकारी व अदम्य साहस भरे संस्मरण साझा कर सभी में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने वीरांगनाओं और अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना की अटूट इच्छाशक्ति, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च अनुशासन का सजीव प्रमाण है। उन्होंने रेखांकित किया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के सर्वांगीण कल्याण के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से वीरों का सम्मान करने तथा राष्ट्र सेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने 26 जुलाई 1999 की ऐतिहासिक विजय गाथा का स्मरण कराते हुए कहा कि भारतीय सेना के शूरवीरों ने जो अप्रतिम पराक्रम दिखाया, उसकी तुलना विश्व इतिहास में अतुलनीय है।

अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि एक सैनिक का बलिदान समाज में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने वीर माताओं एवं बहनों के त्याग को सर्वोच्च मानते हुए युवाओं में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना विकसित करने और देश सेवा को जीवन का परम ध्येय बनाने की अपील की।संबोधन की अगली कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने युवाओं और समाज को अत्यंत प्रेरक एवं दिशा-दर्शक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की शौर्य गाथाएं हम सभी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं। वीर सैनिकों को जन्म देने वाली माताओं व उनकी बहनों के त्याग के प्रति नतमस्तक होते हुए उन्होंने युवाओं से कहा कि युवा पीढ़ी नशे तथा हर तरह की गलत आदतों से पूरी तरह दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे, जिससे एक सशक्त, अनुशासित और समर्थ राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में करने का सुझाव दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सफलता का कोई शॉर्टकट या विकल्प नहीं होता, इसलिए युवाओं को कड़ी मेहनत और अपने कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वास्तव में वीरों की जननी है और वे वीर भूमि चम्पावत की इस पावन माटी को नमन करती हैं।इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच से वीर नारियों, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी तथा अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने संयुक्त रूप से युद्ध के दौरान घायल हुए पूर्व सैनिक नायक दान सिंह मेहता तथा 93 वर्षीय वरिष्ठ पूर्व सैनिक जय दत्त चिलकोटी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

इसके साथ ही वीर नारियों एवं माताओं—श्रीमती पार्वती देवी (पत्नी स्व. सिपाही विक्रम सिंह), श्रीमती पदमा देवी (पत्नी स्व. सिपाही केशव दत्त), श्रीमती बची देवी (माता स्व. सिपाही जगत सिंह), श्रीमती हरू देवी (माता स्व. सिपाही राहुल रैंसवाल, सेना मेडल), श्रीमती रूपी देवी (पत्नी स्व. सिपाही ज्वाला दत्त) तथा श्रीमती चन्द्रकला जोशी (पत्नी स्व. हवलदार कृष्ण दत्त जोशी) को शॉल ओढ़ाकर उनके त्याग व समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावी प्रतिभागियों को भी मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर विद्यालय सीनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में कु. रेनू जोशी प्रथम, कु. संजना भट्ट द्वितीय एवं कु. तनुजा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में कु. प्राची बिष्ट प्रथम, कु. माही सामन्त द्वितीय तथा कु. निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव सिंह बोहरा प्रथम, कु. सोनाक्षी पारस द्वितीय एवं कु. दीक्षा तृतीय रहे। वहीं, जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में कु. माही सामन्त ने प्रथम, कु. माही रावत ने द्वितीय तथा कु. पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।समारोह में एनसीसी कैडेट्स तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) चम्पावत की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों एवं कुमाऊंनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए एनसीसी चम्पावत, जीजीआईसी चम्पावत की छात्राओं, चम्पावत पुलिस की टुकड़ी (गार्ड ऑफ ऑनर) तथा 119 ओएमसी चम्पावत को स्मृति चिह्न (मेमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ऑफिसर कमांडिंग 119 ओएमसी लेफ्टिनेंट कर्नल रवि ढिल्लोन, ऑफिसर कमांडिंग एनसीसी नरेंद्र सिंह नगरकोटी, स्क्वाड्रन लीडर (से.नि.) एम.सी. शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) उमेद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित अनेक सैन्य अधिकारी, वीरांगनाएं, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे एवं विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

लोहाघाट:राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:पॉक्सो केस में कमल रावत को हाईकोट से मिली क्लीन चिट कोर्ट ने रावत को किया बरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट:सोलर लाइट से जगमगाया बोट हाउस क्षेत्र। सभासद के प्रयास लाए रंग।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत :एसडीआरएफ ने दयुरी मे 100 मीटर गहरी खाई से अज्ञात शव किया बरामद

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाइयों व तेल के नमूने जांच हेतु लैब भेजे

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

Live

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

रिपोर्ट:जगदीश जोशी

Live

लोहाघाट:कैप्टन आर0 एस0 देव को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

संबंधित खबरें

पेज 2 / 2191