Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

जनपद में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग ना होने के जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने बुधवार को चम्पावत एवं लोहाघाट स्थित मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा दुकानों में बिक्री व्यवस्था, निर्धारित मूल्य सूची, डिजिटल भुगतान व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जांच में कुछ अनुज्ञापियों द्वारा अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा सभी मदिरा दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि मदिरा की बिक्री केवल एमआरपी सूची के अनुसार निर्धारित दरों पर ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं से किसी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि वसूले जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। सभी दुकानों में स्वाइप मशीनें संचालित मिलीं, डिजिटल भुगतान हेतु QR कोड प्रदर्शित पाए गए तथा सीसीटीवी कैमरे भी कार्यरत स्थिति में मिले।निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी, उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह राणा तथा आबकारी सिपाही सुनीता एवं वंदना शामिल रहीं।

जरूरी खबरें