रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक के कमीशन खोरी के आरोप पर पूर्व विधायक फर्त्याल का जवाब।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट विधायक के कमीशन खोरी के आरोप पर पूर्व विधायक फर्त्याल का जवाब।
जिलाधिकारी पाटी ब्लॉक के सभी कार्यों की जांच कराए।

लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा जिले के कुछ अधिकारियों पर कमीशन खोरी के आरोप लगाने का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है। लोहाघाट विधायक के गंभीर आरोपों के बाद भाजपा नेताओं के द्वारा पलटवार किया गया है। भाजपा नेताओं ने लोहाघाट विधायक पर महिला व अनुसूचित जाति के अधिकारी के साथ अभद्रता करने के आरोप लगा दिए हैं। तो वही मामले में आज लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। मीडिया को दिए गए बयान में पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा पाटी ब्लॉक में जो भ्रष्टाचार व कमीशन खोरी के आरोप जिले के अधिकारियों पर लगाए हैं वह उन्हें साबित करें ।अगर लोहाघाट विधायक आरोपो को साबित करते हैं तो वह उनके पक्ष में है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा लोहाघाट विधायक के द्वारा जो महिला अधिकारी के साथ बर्ताव किया गया व निंदनीय है। उन्होंने कहा एक और कांग्रेस पार्टी महिला को दलित हितेषी होने का दावा करती है। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक महिला अधिकारी के साथ अभद्रता करते हैं यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा जिलाधिकारी चंपावत स्वत संज्ञान लेते हुए पाटी ब्लॉक के सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाए। उन्होंने कहा अगर लोहाघाट विधायक के पास भ्रष्टाचार के सबूत है तो वह उन्हें सामने लाए अन्यथा ऐसे किसी पर आप ना लगाए। पूर्व विधायक ने कहा धामी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है फिलहाल मामला पूरी तरह गर्मा चुका है।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल