अल्मोड़ा : जंगल की आग बुझाते बुझाते शहीद हुए चार बन कर्मी मृतकों में दो फॉरेस्ट गार्ड व दो फायर वाचर शामिल चार गंभीर रूप से घायल
Laxman Singh Bisht
Jun 14, 2024 03:05 am
0 views
14 Jun 2024
: जंगल की आग बुझाते बुझाते शहीद हुए चार बन कर्मी मृतकों में दो फॉरेस्ट गार्ड व दो फायर वाचर शामिल चार गंभीर रूप से घायल
अल्मोड़ा जनपद के बिनसर में जंगल की आग बुझाने के दौरान चार वनकर्मी शहीद हो गए। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर वन विभाग को सूचना मिली थी कि बिनसर क्षेत्र के बुरुषखोटिया जंगल में आग लग गई है। सूचना पर वन विभाग के आठ कर्मियों की टीम आग बुझाने निकल गई। टीम अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग से होते हुए घटना स्थल पहुंची। आग तीव्र ढलान में लगी हुई थी। कर्मचारियों ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और ढलान में रास्ता बनाते हुए आग के करीब पहुंच गए। इतने में तेज हवा के झौकों ने आग को भड़का दिया। अब आग तेजी से वनकर्मियों की ओर बढ़ने लगी। कुछ ही देर में वन कर्मी चारो और से आग से घिर गए। खड़ी चढ़ाई होने से वह ऊपर नहीं आ पाए। दहकती आग ने आठों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में फॉरेस्ट गार्ड दीवान राम (35) निवासी भेटुली आयरपानी, त्रिलोक मेहता (56) निवासी बाड़ेछीना, फायर वॉचर करन आर्या (21) निवासी भेटुली आयरपानी, पूरन मेहरा (50) निवासी कलौन धौलछीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में घायल हुए कृष्ण कुमार (21) निवासी आयारपानी, भगवत सिंह भोज (38) निवासी आयारपानी, कुंदन नेगी (44) निवासी खाकरी और कैलाश भट्ट (44) निवासी घनेली अल्मोड़ा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनकर्मियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है मुख्यमंत्री ने कहा यह घटना बेहद हृदय विदारक है और दुख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार बन कर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है उन्होंने इस घटना में झुलसे चार अन्य वन कर्मियो को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट किए जाने वह गंभीर रूप से घायल को यथोचित उपचार देने के लिए हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया घटना पर शासन पूरी तरह नजर बनाए हुए रखे हैं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है साथ ही मृतको का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद