Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: रुद्रपुर के आनंदखेड़ा गांव में महिलाओं को बांटे गए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 3, 2023
  भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर ग्रामीण आनंदखेड़ा ग्राम पंचायत में बीडीसी मेंबर मीरा मलिक के सहयोग से प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के माध्यम से ग्राम के लोगों को लाभ दिलाया और 20 से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर कनैकशन वितरण किए वही गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की महिलाओं को चूल्हे में खाना बनाने के लिए लकड़ी से धुआं होने के कारण बहुत सी बीमारियो का सामना करना पड़ता था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी महिलाओं को निशुल्क गैस दिए जाने की योजना बनाई हैं जिससे महिलाओं में बहुत ही ज्यादा खुशी है साथ में अटल आयुष्मान योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी कार्यक्रम मे क्षेत्र पंचायत सदस्य आनन्दखेड़ा मीरा मलिक ,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि दुलाल मलिक ,पूर्व प्रधान पिपलिया शांति बाला , भाजपा युवा नेता नेपाल विश्वास , ज्योतिष मोतीलाल राय , कृष्ण हालदार , आशिद हालदार , अमल माझी ,बालाजी आदि के अलावा उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थी महिलाएं बीना हालदार ,शुभास माझी ,दीप्ति खेराती ,बसंती विश्वास , अनामिका हालदार ,निशा विश्वास ,शांति हालदार ,अपर्णा हालदार ,रीता बख्शी ,पूजा माझी ,ईशा ढली सावित्री ,सुषमा व्यापारी आदि रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें