Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

चंपावत में गौ सम्मान अभियान के तहत निकाली गई गौ सम्मान रैली

रुड़की :सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में गौ सम्मान अभियान के तहत निकाली गई गौ सम्मान रैली

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 27, 2026

चंपावत में गौ सम्मान अभियान के तहत निकल गई गौ सम्मान रैली

मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपे ज्ञापन

गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत आज चम्पावत जनपद में गौ सम्मान आह्वान रैली एवं नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। आज प्रातः श्री गोलू देवता मंदिर, चम्पावत से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत पहुँची।रैली के उपरांत अभियान के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, राज्यपाल, उत्तराखण्ड, प्रधानमंत्री, तथा माननीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी, चम्पावत को सौंपे।अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए 1,05,000 से अधिक जनसमर्थन हस्ताक्षरों की डिजिटल स्कैन प्रतियाँ भी चारों स्मरण पत्रों के साथ संलग्न की गईं। प्रत्येक के लिए अलग-अलग 16 GB की पेन ड्राइव तैयार की गई, जिनमें हस्ताक्षरों की डिजिटल प्रतियाँ सुरक्षित रूप से संग्रहित थीं। इन चारों पेन ड्राइवों को संबंधित स्मरण पत्रों के साथ जिलाधिकारी, चम्पावत को अग्रेषित करने हेतु सौंपा गया। गौ सेवकों ने कहा जब तक गाय को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता है अभियान जारी रहेगा।इस अवसर पर कथावाचक नकुल पंत ,कथावाचक राजेंद्र प्रसाद , गौशाला संचालक शंकर पाण्डेय , अधिवक्ता मोहित पाण्डेय, सीए गजेन्द्र बोहरा, पीयूष तिवारी, भावेश, नीरज, कमल सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार हैं। उन्होंने सरकार से गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं प्रभावी निर्णय लेने का आग्रह किया। अभियान के माध्यम से जन-जन तक गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ सम्मान का संदेश पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया गया।कार्यक्रम का समापन "जय गौ माता" के उद्घोष एवं राष्ट्र कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

जरूरी खबरें