नाप भूमि में निकली लोहाघाट के खूना मलक में बनी हकीम सुभान की कब्र ,प्रशासन ने रोकी कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
May 28, 2023 03:28 am
12 views
28 May 2023
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन चंपावत के द्वारा जिले में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर लोहाघाट के खूना मलक में एनएच किनारे बनी हकीम सुभान की कब्र को हटाने को लेकर मनिहार समुदाय को 3 दिन का नोटिस जारी किया था जिसके बाद मलक एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कब्र को न हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम धामी को ज्ञापन दिया सोसाइटी ने कहा यह मजार नहीं बल्कि हकीम सुभान की सदियों पुरानी कब्र है और गांव की नाप भूमि पर बनी हुई है जिसके बाद प्रशासन के द्वारा दोबारा से भूमि की जांच करवाई गई
लोहाघाट के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया प्रशासन के द्वारा संबंधित लोगों के भूमि संबंधित कागजातों की जांच करी गई तथा मौके पर जाकर भूमि की नाप जोख करी गई तहसीलदार ने कहां भूमि की नाप जोख व कागजातों को देखने के बाद यह कब्र नाप भूमि में निकली है जो कि 1(क) श्रेणी में आती है तहसीलदार गोस्वामी ने कहा प्रशासन को सिर्फ सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश है जबकि यह कब्र ग्रामीणों की 11 मुट्ठी नाप भूमि पर बनी हुई है
इसलिए प्रशासन के द्वारा अब अग्रिम आदेशों तक कोई कार्रवाई नहीं करी जाएगी वहीं प्रशासन द्वारा करी जा रही कार्रवाई पर रोक लगने से मनिहार समुदाय के लोगों ने खुशी जताई
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत