Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बाड़ीगाड़ में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।

लोहाघाट :जूनियर हाईस्कूल फोर्ती मे भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन उत्सव का समापन

हल्द्वानी : वाइन शॉप में लगी भीषण आग 3 करोड़ की शराब जलकर खाक शॉर्ट सर्किट बनी वजह

चंपावत:जिला समग्र शिक्षा कार्यालय में आयोजित हुई शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 3 जून को जीजीआईसी व हथरंगिया क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी : वाइन शॉप में लगी भीषण आग 3 करोड़ की शराब जलकर खाक शॉर्ट सर्किट बनी वजह

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 3, 2026

हल्द्वानी वाइन शॉप में लगी भीषण आग 3 करोड़ की शराब जलकर खाक शॉर्ट सर्किट बनी वजह

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया वाइन शॉप में कल तड़के सुबह करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में दुकान मालिक को करीब 3 करोड़ रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 2 बजे तिकोनिया वाइन शॉप से अचानक धुएं और आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। चूंकि दुकान में भारी मात्रा में अल्कोहल मौजूद था, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा की वाइन शॉप में कमर्शियल गैस का सिलेंडर भी रखा हुआ था जिसने आग पकड़ लिया। और पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक तीन अग्निशमन वाहनों को मोर्चे पर लगाया गया। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा करोड़ों का स्टॉक और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक सुबह 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तीन गाड़ियों की मदद से आग को आस-पास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। प्रथम दृष्टया हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है। आग बुझाने के दौरान कई दमकल कर्मियों के पैरों में टूटी बोतलों के कांच के टुकड़े तक घुस गए पर उन्होंने हार नहीं मानी और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

जरूरी खबरें