Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज में रिश्वतखोर संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक 14 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लोहाघाट:गुरु पूर्णिमा पर खेती से निकला मां भगवती का डोला। सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी:डीएम के निर्देश बुक सेलरों की दुकानो पर प्रशासन की छापेमारी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

डीएम के निर्देश बुक सेलरों की दुकानो पर छापेमारी।

कुछ विद्यालयों के द्वारा चुनिंदा दुकानों से मंगाई जा रही है महंगी किताबें।

एनसीईआरटी की किताबों के बदले महंगे प्रशासकों की किताबें मगाने की शिकायत।

नई शिक्षा सत्र को लेकर आजकल बुक सेलरो की दुकान में भारी भीड़ नजर आ रही है। निजी विद्यालयों की मनमानी की शिकायतों के चलते आज जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशों के तहत हल्द्वानी नगर क्षेत्र में संचालित बुक सेलर्स की जांच हेतु प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल रहे।जांच में यह भी सामने आया कि कुछ विद्यालयों में एनसीईआरटी से बाहर की महंगी पुस्तकें संचालित की जा रही हैं। इन पुस्तकों के औचित्य और कीमतों की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के मुकाबले अधिक कीमत वाली पुस्तकों को उचित नहीं माना जाएगा।इसके अलावा, कुछ स्कूलों में प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के संचालन की भी जानकारी मिली, जिनकी मान्यता और पंजीकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुछ निजी विद्यालयों के द्वारा चुनिंदा दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव अध्यापकों पर भी बनाए जाने की भी शिकायत अभिभावकों के द्वारा की जा रही है। जिसकी जांच में प्रशासन के द्वारा की गई है। अचानक हुई छापेमारी से बुक सेलर की दुकानों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं अगर कोई भी विद्यालय मनमानी करता हुआ यह अभिभावकों पर दबाव बनाता हुआ पाया गया तो उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें