Saturday 25th of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:योग प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दिए कई अहम निर्देश

विकसित चम्पावत अभियान को बड़ी सौगात गोरल चौड़ परियोजना के लिए 6.60 करोड़ रुपये जारी

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी :रेलवे अतिक्रमण मामले पर फैसले से पहले बनभूलपुरा में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की महत्वपू

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले पर फैसले से पहले बनभूलपुरा में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक

पुलिस ने किया फ्लेग मार्च।हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी हल्द्वानी शैलेंद्र नेगी और एडीएम मनोज कत्याल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति एवं कानून व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।

पुलिस का स्पष्ट संदेश “अफवाहों से बचें, फैसले का सम्मान करें, कानून व्यवस्था में सहयोग दें”

अधिकारियों ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि संयम और सहयोग बनाए रखें। बैठक में निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया—

बनभूलपुरा के जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका की सराहना।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हर हाल में पालन।

सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वाली पोस्ट, वीडियो व मैसेज न करें।

मानवता, शांति और संयम को प्राथमिकता देने की अपील।

अफवाह व दुष्प्रचार फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई।

मोहल्लों तक सही और प्रमाणिक सूचना पहुंचाने पर जोर।

अराजक तत्वों पर सामूहिक निगरानी की जरूरत।

बैठक में मौजूद नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से दूरी बनाने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों की अपील

सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, वह सर्वोपरि होगा। सभी नागरिक शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। वहीं पुलिस ने कल के फैसले को देखते हुए बंबला क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और नागरिक

मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस-प्रशासन के एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें