Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया हरेला पौध रोपण कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 16, 2025

एसडीएम ने क्षेत्र वासियों को लोकपर्व हरेला की दी शुभकामनाएं। पौधरोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। लोहाघाट।चंपावत जिले में आज लोक पर्व हरेला को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिले के लोहाघाट में हरेला पर्व के अवसर पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा ग्राम सभा चिड़ियाढुंगा के बनगांव में ग्रामीणों व ब्लॉक कर्मचारियों के सहयोग से बृहद पौध रोपण किया । एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने समस्त क्षेत्र वासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरुक करते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत, तहसीलदार जगदीश नेगी , पेशकार ललित खोलिया, सरपंच खीमानंद भट्ट, वर्तमान ग्राम प्रधान द्रौपदी देवी, मंजू मनराल, सुमित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रेनू गढ़कोटी ,सावित्री राय सहित कई अधिकारी,ब्लॉक के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा आज लोहाघाट ब्लॉक में जगह-जगह स्कूलों , पटवारी चौकियो व ग्राम सभाओ में पौध रोपण किया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।

जरूरी खबरें