Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत, जनपद को मिले नए विशेषज्ञ डॉक्टर

लोहाघाट:निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह ने निर्माणधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण।

सीएम धामी ने चंपावत में किया जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन पुरी की अपनी एक और महत्वपूर्ण घोषणा

जसपुर :बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी फरार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत, जनपद को मिले नए विशेषज्ञ डॉक्टर

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 30, 2026

चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत, जनपद को मिले नए विशेषज्ञ डॉक्टर

एक छत के नीचे सभी मरीजों को मिलेगा बेहतरउपचार उप जिला चिकित्सालय टनकपुर समेत जनपद में सभी डॉक्टर की हुई तैनाती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर डॉक्टरों की नवीन तैनाती की गई है। इस के तहत जनपद को कई वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं, जिससे स्थानीय जनता को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय इलाज मिल सकेगा और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। तथा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में एक छत के नीचे सभी मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।चिकित्सकों की इस नई तैनाती के अंतर्गत टनकपुर और चम्पावत के अस्पतालों को विशेष रूप से मजबूती मिल गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि शासन द्वारा जनपद में तैनात किए डाक्टरों में नैनीताल से गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर बबीता जोशी, एमबीबीएस डॉ विजय कुमार गुप्ता, उधम सिंह नगर से सीनियर डॉक्टर सतवंत कौर और डॉक्टर ममता सिंह की तैनाती टनकपुर में की गई है। इसके साथ ही नैनीताल से ही चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा सुधीर कुमार कन्याल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निशा रानी भी टनकपुर में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं उधम सिंह नगर से एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डा यदुराज भट्ट और चल्थी से महिला चिकित्साधिकारी डा लक्ष्मी सिंह को भी टनकपुर भेजा गया है। टनकपुर को सीधे नवीन तैनाती के रूप में चार और विशेषज्ञ मिले हैं, जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डा प्रिंस माहेश्वरी, ईएनटी विशेषज्ञ डा सुकृति त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ डा सुधा मिश्रा और जनरल सर्जन डा गजेंद्र सिंह सोनी शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, चम्पावत मुख्य चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी अनुभवी डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैनीताल से नेत्र विशेषज्ञ डॉ विजय जोशी और पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर ममता पांगती की तैनाती चम्पावत में की गई है। उधम सिंह नगर से गायनोलॉजिस्ट डॉ नम्रता और सीनियर डॉक्टर तनुजा सिंह को भी चम्पावत भेजा गया है, जबकि लोहाघाट से सीनियर डॉक्टर सोनाली मंडल अब चम्पावत में अपनी सेवाएं देंगी। डॉक्टरों की इन नियुक्तियों से सीमांत जनपद चम्पावत के चिकित्सा ढांचे में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा और आमजन को आपातकालीन व विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए त्वरित राहत मिलेगी।

जरूरी खबरें