रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।
Laxman Singh Bisht
Wed, May 27, 2026
विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात: विधायक अधिकारी।

बिनवाल गांव–कलियाधूरा मोटर मार्ग निर्माण स्वीकृति को बताया उपलब्धि।

लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कई संघर्षों के बाद विधानसभा लोहाघाट के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। विधायक अधिकारी ने बताया लंबे समय से जिन मार्गों के लिए लगातार संघर्ष और प्रयास उनके द्वारा किए जा रहे थे, अब उनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जाएगा। कहां सड़क निर्माण होने के बाद मेरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों की जनता को बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। विधायक अधिकारी ने बताया शासन के द्वारा धूनाघाट–रीठा साहिब–पिनाना मार्ग,रोसाल–डूंगराबोरा–कायल मार्ग, चमदेवल–जाख–चामा मार्ग, किमतोली–रोसाल–डूंगरी मार्ग, रोसाल–डूंगराबोरा–मढूंवा मार्ग के अलावा वर्षों से लंबित बिनवाल गांव–कलियाधूरा मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

विधायक अधिकारी ने बताया पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक अनुमति मिलने के बाद अब इस सड़क निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। कहा यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, ग्रामीणों की सुविधा और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस उपलब्धि का श्रेय उन सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संघर्षशील समाज को जाता है जिन्होंने वर्षों तक इस मांग को मजबूती से उठाया।उन्होंने विशेष रूप से पूर्व प्रधान खीमानंद बिनवाल एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई।विधायक अधिकारी ने कहा ग्राम गोलडांडा निवासी गुरु भुवन जोशी की वह बात भी मुझे याद थी जब उन्होंने सोशियल मीडिया के माध्यम से कहा था"विधायक जी अगर इस बार सड़क नहीं आई तो वोट मांगने गांव मत आन और अगर सड़क बन गई तो आने की जरूरत भी नहीं, पूरा समर्थन आपको ही रहेगा।"जनता का यही विश्वास और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जो मुझे विपक्ष में रहकर संघर्ष करने की ताकत देता है। उन्होंने कहा रिजर्व फॉरेस्ट से संबंधित अन्य लंबित सड़कों को भी जल्द स्वीकृति मिलेगी, ताकि विधानसभा लोहाघाट का हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।