रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क पर भीषण हादसा 3 युवाओं की मौत एक घायल।
Laxman Singh Bisht
पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क पर भीषण हादसा 3 युवाओं की मौत एक घायल।
आज रविवार 15 मार्च को पिथौरागढ़–मुनस्यारी सड़क में बंगापानी के पास इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई मे जा गिरी। दुर्घटना में तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव व प्रभारी कोतवाली मुनस्यारी नीरज चौहान पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया। थानाध्यक्ष ने बताया दुर्घटना में दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। उन्होंने बताया मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री राम सिंह, निवासी धुरातोली मुनस्यारी, उम्र 30 वर्ष,अंकित पांडेय पुत्र बसंत पांडेय, निवासी पिथौरागढ़, उम्र 30 वर्ष,आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी टकाना, उम्र 26 वर्ष। दुर्घटना में देवेंद्र भट्ट पुत्र स्व0 परमानंद भट्ट, निवासी उत्सव गृह, उम्र 25 वर्ष घायल हो गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। आयुष पंत की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।घटना में मृतकों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में मारे गए लक्ष्मण सिंह भारतीय सेना के जवान थे। वही एक साथ तीन होनहार युवाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।