Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरिद्वार में मनरेगा योजना भुगतान में बड़ा घोटाला मृत् लोगों के नाम पर भी निकल गई है धनराशि

Laxman Singh Bisht

Sun, May 25, 2025

घोटाला प्रदेश बनते जा रहा है उत्तराखंड। अधिकारियों पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप। ग्राम विकास अधिकारियों के कारनामे। प्रधान भी किसी से कम नही।हरिद्वार जिले में मनरेगा योजना के भुगतान में घोटाला सामने आया है। सीडीओ के निर्देश पर हुई जांच में सामने आया कि सभी विकास खंडों कि कुछ ग्राम पंचायतों में काम कराए बिना मजदूरों को काम पर रखकर फर्जीवाड़ा कर भुगतान किया जा रहा था। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद सीडीओ ने 14 ग्राम विकास अधिकारियों पर प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की है। संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही कई मेट्स को हटा दिया गया है। मनरेगा योजना में सबसे ज्यादा गड़बड़ी रुड़की और लक्सर ब्लॉक में पाई गई है। बताया जा रहा है कि ये गड़बड़ झाला लंबे समय से चल रहा था।लक्सर में 29 ग्राम पंचायत से मेट को तत्काल हटा दिया गया रुड़की से भी 45 मेट हटाए गए हैं भगवानपुर से 6 खानपुर से दो भगवानपुर से मेट को तत्काल हटा दिया गया कुछ जगह मृतक लोगों के नाम पर भी मनरेगा से भुगतान निकल गया है कुछ ऐसी ग्राम पंचायत हैं जहां महिला और पुरुष हैं वहां पुरुषों के फोटो मेंशन कर भुगतान निकल गया हरिद्वार जिले में मनरेगा घोटाले का मामला इस समय चर्चा में है। मामले में कार्रवाई होने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जरूरी खबरें