Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

लोहाघाट:अराजक तत्वों ने फर्न हिल के जंगलो को किया आग के हवाले बन संपदा को भारी नुकसान।

चंपावत:पहली बार डीएम के कदम पड़े दूरस्थ खटोली में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

बनबसा:एसओजी व बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1200 नशे के कैप्सूल सहित 02 तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट:मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय ने बर्दाखान में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर। मरीज को राहत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते महिलाओं के कदम 2 माह में अर्जित की एक लाख की आय

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 11, 2025

रीप ग्रामोत्थान के सहयोग से चंपावत की महिलाएं फलों से बने वाइन व्यवसाय में बनीं साझेदार, 500 महिलाएं 35 समूहों से जुड़ींमहिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में रीप ग्रामोत्थान के सहयोग से चंपावत जनपद में एक अभिनव पहल की गई, महिला विकास सीएलएफ खर्क कार्की, चंपावत एवं गोल्डन फन फूड्स एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए अनुबंध के अंतर्गत, जिले की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित फलों से वाइन निर्माण की प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित की गई है।इस पहल में जनपद की कुल 20 पंजीकृत सामुदायिक स्तरीय संघों (CLF) की महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रथम चरण में तीन प्रमुख सीएलएफ "महिला विकास सीएलएफ खर्ककार्की", "समृद्धि सीएलएफ रोलमई","शिव महिमा सीएलएफ बमन जैल" सक्रिय रूप से शामिल हैं। इन संगठनों के माध्यम से 35 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 500 महिलाएं इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ चुकी हैं।अब तक करीब 2100 किलोग्राम फल (जैसे प्लम, आड़ू, खुबानी, आम आदि) और 48 दर्जन केले वाइन निर्माण हेतु कंपनी को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। साथ ही यह फैक्ट्री अंगूर, नाशपाती, सेब व साइट्रस फलों से मौसम के अनुसार वाइन का उत्पादन भी करेगी। इससे जिले में फल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त होगा।कंपनी द्वारा उपयोग किए जा रहे सभी फल स्थानीय स्तर पर ही उत्पादित किए गए हैं, जिससे जहां एक ओर किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को भी स्थायी आय के साधन उपलब्ध हो रहे हैं।गोल्डन फन फूड्स एंड बेवरेज प्रा. लि. को जिलाधिकारी द्वारा विगत मई माह में लाइसेंस प्रदान किया गया था। वर्तमान में कंपनी द्वारा वाइन का उत्पादन शुरू किया जा चुका है, और शीघ्र ही आपूर्ति एवं वितरण की प्रक्रिया भी आरंभ की जाएगी। प्रारंभिक चरण में तैयार वाइन उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भेजी जाएगी, और सफल संचालन के बाद इसका विस्तार देश के अन्य राज्यों तक किया जाएगा।महिलाएं केवल फल ही नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पाद जैसे दालें, सब्जियां आदि भी कंपनी को उपलब्ध कराएंगी, जिससे आय के नए स्रोत विकसित होंगे और स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।अब तक इस साझेदारी के अंतर्गत ₹1,31,303 का व्यापार संपन्न हो चुका है, जिसमें से ₹1,00,000 का भुगतान संबंधित महिला समूहों को प्राप्त हो चुका है।यह समस्त कार्यवाही रीप ग्रामोत्थान की तकनीकी एवं संस्थागत सहायता से संभव हो पाई है, जो ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु सतत प्रयासरत है।

जरूरी खबरें