रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : जनता मिलन में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
Laxman Singh Bisht
जनता मिलन कार्यक्रम में 31 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान रोजगार, सड़क, पेयजल, भूमि सम्बन्धी मामले, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पूर्ति विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गईं शिकायतों के अंतर्गत, ग्राम मंगोली के निवासी श विनोद कुमार ने श्रम विभाग से संबंधित मामले में खुद को काम दिलाए जाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला सेवायोजन एवं श्रम अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम मुड़ियानी निवासी रूप देव जोशी ने अपने क्षेत्र में दीवार एवं रास्ता निर्माण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग तथा खण्ड विकास अधिकारी चम्पावत को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मार्ग अव्यवस्था को लेकर ग्राम मंगोली के निवासी अनिल बोहरा समेत अन्य ग्रामवासियों ने सिरतोली से मंगोली तक के मोटर मार्ग निर्माण की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को प्राकलन तैयार करने तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम नीड़ तल्ली से खीमा देवी ने कान से सुनाई नहीं देने, और अधिक दिक्कत होने से आर्थिक सहायता और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की मांग की इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को संवेदनशील होकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।ग्राम गुर्जिला पाली के जगदीश चन्द्र पाण्डेय ने जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु तारबाड़ लगाए जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने वन विभाग, राजस्व तथा कृषि विभाग को तारबाड़ लगाने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए।ग्राम खलकड़िया निवासी श्रीमती भावना खर्कवाल ने बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने संबंधी मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायतकर्ता की पात्रता की जांच कर नियमानुसार बीपीएल राशन कार्ड जारी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत