रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Laxman Singh Bisht
भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के हित में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, चम्पावत को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की अवहेलना अथवा किसी प्रकार के विचलन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव