रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश
Laxman Singh Bisht
Thu, Aug 13, 2026
एसआईआर के तहत बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री व डिजिटाइजेशन 13 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी की अध्यक्षता में एसआईंआर कार्यों की समीक्षा हेतु ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद चम्पावत में समाविष्ट 54-लोहाघाट एवं 55-चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त बीएलओ को फॉर्म-6, 7 एवं 8 की एंट्री एवं डिजिटाइजेशन का कार्य ईआरओ नेट पर 13 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में डीएलएमटी (DLMT) द्वारा बीएलओ को ऑनलाइन एंट्री एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए SIR से संबंधित सभी कार्य सटीकता एवं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।