Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

: लोहाघाट:अल्पाइन कान्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को आईटीबीपी कमांडेंट ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 30, 2024
अल्पाइन कान्वेंट स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को आईटीबीपी कमांडेंट ने किया सम्मानित नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था अल्पाइन कान्वेंट स्कूल पाटन में शनिवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य डी डी जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 36वीं वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट के कमांडेंट डीपीएस रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे कमांडेंट रावत ने विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं व अन्य क्रियाकलापों में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा बच्चों को उच्च शिक्षा व अच्छे संस्कार देने के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना करी वही कमांडेंट रावत ने छात्र-छात्राओं से भविष्य में नशे से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुड़ने की अपील करी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है वहीं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कमांडेंट रावत और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा रावत का स्वागत किया इस दौरान पूजा जोशी व विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही

जरूरी खबरें