Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी में एसडीएम कार्यालय के पास बिना परमिशन के गरज रही है जेसीबी। ग्रामीणों ने लगाया आरोप।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 20, 2025

पाटी में एसडीएम कार्यालय के पास बिना परमिशन के गरज रही है जेसीबी। ग्रामीणों ने लगाया आरोप।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा एसडीएम कार्यालय पाटी के पास बिना किसी परमिशन के बेरोक टोक जेसीबी मशीन के द्वारा भूमि में खनन किया जा रहा है। जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी है लोगों ने कहा चाहे वह नाम भूमि हो या बे नाप भूमि बिना परमिशन के इस प्रकार से जेसीबी मशीन से खनन करना अवैध है। और यहा प्रशासन की नाक के ठीक नीचे बेधड़क मशीन से खनन किया जा रहा है जिसका संबंधित राजस्व कर्मियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने कहा बिना परमिशन के इस प्रकार से खनन करने से सरकार के राजस्व की भी हानि होती है। लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने तथा खनन भूमि की जांच की मांग की है। मालूम हो पाटी में बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि में अवैध अतिक्रमण हो चुका है। वही लोगों ने खनन का वीडियो भी बनाया है। वही पाटी के राजस्व उप निरीक्षक सलमान खान ने किसी भी प्रकार के खनन की घटना से इंकार किया है। कहा क्षेत्र में कोई भी खनन नहीं हो रहा है।

जरूरी खबरें