Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट तीलू रौतेली पुरस्कार से होंगी सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट तीलू रौतेली पुरस्कार से होंगी सम्मानित।चंपावत जिले के लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट का चयन इस वर्ष प्रदेश के प्रतिष्ठित पुरस्कार तीलू रौतेली के लिए हुआ है। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अनामिका को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। चार सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अनामिका को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अनामिका ने इस वर्ष साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप श्रीलंका में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम ऊंचा किया था। जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है अनामिका को पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने कहा यह हमारे जिले के लिए सम्मान की बात है उन्होंने अनामिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अनामिका के पिता हरीश सिंह बिष्ट उत्तराखंड पुलिस में हैं और मां ग्रहणी है।

जरूरी खबरें