रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी
Laxman Singh Bisht
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति स्थल के लिए स्वीकृत धनराशि स्थानांतरित करने का विरोध

चंपावत जिले के खेतीखान के ग्राम पंचायत गोशनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतिस्थल के विकास के लिए स्वीकृत 20 लाख रुपये की धनराशि अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का सांकेतिक धरना आज बारिश के बावजूद 19 जुलाई को तीसरे दिन भी जारी रहा।जिला पंचायत सदस्य जनकांडे अशोक माहरा के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, राजेंद्र पुनेठा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी धरने को समर्थन दिया।धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि जब तक स्मृति स्थल के लिए स्वीकृत धनराशि पुनः गोशनी के लिए बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। धरना देने वालों में रमेश चंद्र ओली, प्रदीप जोशी, चंद्रशेखर ओली, महेश चंद्र ओली, नरेश चंद्र ओली, तेज सिंह बोहरा, गोपाल मनराल, सतीश चंद्र ओली, राजेंद्र प्रसाद ओली, महिमन ओली, योगेश ओली, प्रवीण ओली, अनुज बोहरा और चंद्रकांत ओली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं