रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लालकुआ: मोटाहल्दू मे स्कूल से घर लौट रही दसवीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े,
Laxman Singh Bisht
लालकुआ: मोटाहल्दू से दसवीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े,
पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, सीसीटीवी कैमरे जा रहे है खंगाले
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू अंतर्गत पाडलीपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप स्थित मंदिर के पुजारी की पुत्री, जो मोटाहल्दू उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा है, रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पाडलीपुर गांव स्थित राजेश अग्रवाल के खेतों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान खेत की झाड़ियों में छात्रा के सलवार-कमीज मिलने से मामला और गंभीर हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी गई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

वहीं परिजन व ग्रामीण छात्रा की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना कर रहे हैं। घटना जानकारी मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा, सीओ अमित कुमार सैनी, सहित फोरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुँच गई पुलिस झाडियों में ट्रक्टर की मदद से सर्च कर रही है। एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और छात्रा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है तथा संदिग्धों से पुछताछ जारी ,साथ ही फोरेंसिक टीम के साथ साथ डाॅग डॉग स्क्वाॅड की मदद ली जा रहीं हैं उन्होंने कहा कि कभी तक परिजनों की तरफ से कोई प्राथमिकता नही आई है उन्होंने कहा जल्द ही छात्रा बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना