रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर
लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेडर
लोहाघाट पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही फरार अन्तिम नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

चालक के गले में जुते की माला डालकर वीडियो सोशल मीडिया में किया था वायरल

दिनांक 10.06.2026 को वादी प्रेम राम पुत्र नैन राम निवासी ग्राम डुंगरा बोरा तह0 लोहाघाट निवासी ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि में टैक्सी चलाने का काम करता हुं ।कुछ टैक्सी वालों ने टैक्सी का किराया कम लेने पर लोहाघाट के देवराड़ी बैंड में मेरे साथ मारपीट गाली-गलौज व जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर जूते की माला पहनाकर जान से मारने की धमकी दी है तथा मारपीट व जूते की माला पहनाने की विडियो सोशल मीडिया मे वायरल की गई है । मामले में पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के द्वारा वायरल विडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुये कार्यवाही करने के लोहाघाट पुलिस को निर्देश दिए गए थे। एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुकदमा एफआईआर न0 18/2026 धारा 115(2),126,133,308(2),309(3),351(3),352,356,61(2)BNS, SC/ST Act व 66(E) आई टी एक्ट पंजीकृत कर जांच क्षेत्राधिकारी चम्पावत के सुपुर्द की गई। जिनके द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा पूर्व में नामजद 1-हरीश सिंह बोहरा 2- विरेन्द्र सिंह बोहरा 3- मोहन चन्द तथा प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त 4- कमल राम को गिरफ्तार किया जा चुका हैं तथा घटना से सम्बन्धित मोबाईल फोन आदि भी बरामद किया जा चुका है। लोहाघाट पुलिस ने वांछित एक मात्र अन्तिम अभियुक्त शोबन सिंह की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गयी। कल 18 जून 2026 को मामले में वांछित अन्तिम अभियुक्त शोबन सिंह पुत्र स्व0 कुँवर सिंह निवासी- मजपीपल मडलक खुद चलकर लोहाघाट थाने पहुंचा जहां उ0नि0 सोनिका जोशी व अपर उ0नि0 लाल सिंह अधिकारी थाना लोहाघाट द्वारा गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शोबन सिंह उपरोक्त को आज 19 जून को न्यायालय,चम्पावत मे पेश समक्ष पेश किया जायेगा। मामले में सभी पांच अभियुक्तओ की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस टीम प्रभारी थानाध्यक्ष कुन्दन सिंह बोरा थाना लोहाघाट,उ0नि0 सोनिका जोशी,अपर उ0नि0 लाल सिंह शामिल रहे।