रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सड़क बंद होने से डोली के सहारे एक किलोमीटर पैदल चल वाहन तक लाना पड़ा गंभीर मरीज।
Laxman Singh Bisht
सड़क बंद होने से डोली के सहारे एक किलोमीटर पैदल चल वाहन तक लाना पड़ा गंभीर मरीज।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रेगडू दियार तोली सड़क बंद होने से एक मरीज की जान पर बन आई। ग्रामीणों ने डोली के सहारे किसी तरह मरीज को वाहन तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक दियारतोली निवासी रमेश राम की सोमवार की रात को अचानक से तबीयत खराब हो गई ।जिन्हें आज मंगलवार को परिजन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ला रहे थे तो चौड़ा शाह के पास सड़क पूरी तरह बंद पड़ी थी।

रमेश राम के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया सड़क बंद होने से उन्हें अपने पिता को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया ग्रामीण युवाओं के सहयोग से किसी तरह डोली के सहारे वह अपने बीमार पिता को लगभग एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर वाहन तक लाए ।इस दौरान ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया इसके बाद वाहन के जरिए वह अपने पिता को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलने और सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।