रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चर्चित टैक्सी चालक मामले में 03 और आरोपी गिरफ्तार छीना गया फोन बरामद।
Laxman Singh Bisht
चर्चित टैक्सी चालक मामले में 03 और आरोपी गिरफ्तार छीना गया फोन बरामद।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए टैक्सी चालक के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी देने एवं मोबाइल फोन छीनने की घटना में चंपावत पुलिस ने तीन अन्य नाम जद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश मे दिनांक 15.06.2026 को लोहाघाट पुलिस व एसओजी टीम द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी । पुलिस के द्वारा 02 नामजद अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह एवं मोहन चन्द को दिगालीचौड़ क्षेत्र से तथा 01 अन्य अभियुक्त कमल राम को लोहाघाट बाजार से गिरफ्तार उसके कब्जे से पीड़ित का छीना फोन बरामद किया गया व शेष एक अन्य अभियुक्त सोबन सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में पूर्व में नामजद अभियुक्त हरीश सिंह बोहरा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभियुक्तगण का नाम पता
1- विरेन्द्र सिंह बोहरा पुत्र लोक सिंह बोहरा नि0 ग्राम दुबड जेनल थाना तामली जिला चम्पावत उम्र 39 वर्ष
2- मोहन चन्द पुत्र कुरी चन्द नि0 ग्राम पासम चौकी रौसाल थाना पंचेश्वर जिला चम्पावत
3- कमल राम पुत्र डुंगर राम निवासी- ग्राम डूंगरा बोहरा, कोतवाली पंचेश्वर उम्र 36 वर्ष।

मालूम हो इन लोगों के द्वारा दिल्ली को टैक्सी चलाने वाले चालक प्रेम राम से कम किराया लेने के मामले में उसके गले में जुतो की माला डालकर उसे अपमानित किया गया तथा जान से मारने की धमकी व गाली गलौज की गई थी ।यह मामला पूरे प्रदेश में काफी चर्चाओं में रहा और लोगो ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की घोर निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है मामले में अनुसूचित जाति संगठनों ने भी गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।मामले में पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।चंपावत पुलिस की सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं पर नजर है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अपराध अथवा कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चंपावत पुलिस के द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश