Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

चम्पावत के 17 शिक्षक नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

सीएम धामी ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

चंपावत:शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बाराकोट:रा0 उच्च0प्रा0 विद्यालय फरतोला के चार होनहारों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में चयन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जन्माष्टमी मेले में साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 08 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 4, 2026

लोहाघाट जन्माष्टमी मेले में चम्पावत पुलिस की ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी कार्यवाही

साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 08 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे *ऑपरेशन कालनेमी* के तहत जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा धार्मिक आयोजनों एवं मेलों में साधु-संतों के भेष में घूमकर आमजन से धन की मांग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव (IPS) द्वारा जनपद में आयोजित मेलों में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहरी व्यक्तियों का प्रभावी सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एसपी निर्देशों के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार के निर्देश में लोहाघाट में चल रहे जन्माष्टमी मेले में पुलिस टीम द्वारा व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान मेले में कुछ बाहरी व्यक्ति साधु के भेष में बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना सत्यापन के घूम-घूमकर लोगों को टीका-पिठिया लगाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ एवं सत्यापन किया गया।पूछताछ एवं सत्यापन में उक्त सभी व्यक्ति ग्राम रानीगंज पिपरा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के निवासी पाए गए। इनके द्वारा बिना सत्यापन के मेले में घूमकर आमजन से टीका-पिठिया के नाम पर धनराशि वसूलने पर सभी 08 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर उन्हे वापिस अपने मूल निवास स्थान को जाने तथा भविष्य में बिना सत्यापन इस प्रकार जनपद में प्रवेश कर गतिविधियां करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।

*चम्पावत पुलिस की अपील*

धार्मिक आस्था एवं मेलों की पवित्रता का लाभ उठाकर आमजन को भ्रमित करने अथवा धन की मांग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें या 112 पर सूचना दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें