Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरि मेले मे मुंडन में कर रहा था अवैध वसूली प्रशासन ने ठेकेदार पर ठोका 25 हजार का जुर्माना

चम्पावत : पाटी नगर पंचायत चुनाव नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू अध्यक्ष पद के लिए बिके तीन नामांकन पत्र

चंपावत:जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी बकरीद : एसपी चंपावत।

खटीमा में चरस के साथ पकड़े गए चंपावत जिले के चार युवक

लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 30, 2026

केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है विद्युत लाइन व विद्युत पोलों को हटाने का काम

क्षेत्रीय जनता की सांसद अजय टम्टा से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर विद्यालय संचालन करने की मांग।

धनराशि न मिलने से लटका हुआ है विद्युत लाइन व विद्युत पोलों को हटाने का काम

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण सुविधा देने के लिए सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से लोहाघाट के छमनिया चोड़ में करोड़ों रुपए की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण दाई संस्था के प्रतिनिधि आर0 के0 मांगलिक ने बताया एक महीने के भीतर विद्यालय भवन का पूरा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। तो वहीं लोगों को बड़ी आस थी कि शासन प्रशासन के इसी शिक्षा सत्र से नवनिर्मित भवन में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पर अभी तक केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में मुख्य विद्युत लाइन व उसके 11 पोल रोड़ा बने हुए है।आर0 के 0मांगलिक ने बताया जब तक विद्यालय परिसर से मुख्य लाइन वह 11 विद्युत पोलों को हटाया नहीं जाएगा तब तक केंद्रीय विद्यालय का नए भवन में संचालन होना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा 32 केवी विद्युत लाइन के तार विद्यालय परिसर में एकदम नीचे झूल रहे हैं। जिस कारण कई जगह निर्माण कार्य व फील्ड निर्माण में मजदूरों के लिए खतरा बने हुए है ।कहा अगर किसी तरह विद्यालय का संचालन भी होता है तो यह झूलते विद्युत तार छात्र छात्राओं के लिए बड़ा खतरा साबित होंगे। उन्होंने कहा कई बार उनके द्वारा शासन प्रशासन तथा विद्युत विभाग से पत्राचार किया गया है तथा मौखिक रूप से भी वार्ता की गई है पर अभी तक खतरा बनी विद्युत लाइन व विद्युत पोलों को हटाने की दिशा में कोई भी प्रगति नहीं हुई है।

उन्होंने बताया विद्यालय भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा बाहरी क्षेत्र का कार्य भी एक महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने शासन व प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत लाइन तथा विद्युत पोलों को हटाने की मांग की है ताकि विद्यालय भवन को केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को सही समय पर सौंप दिया जाए। जिससे विद्यालय का संचालन शुरू हो। वहीं क्षेत्रीय जनता ने भी शासन प्रशासन व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर विद्यालय के संचालन की मांग की है। मामले में विद्युत विभाग का कहना है इन विद्युत पोल व विद्युत लाइन को शिफ्टिंग करने के लिए 30% धनराशि सांसद या विधायक निधि से मिलती है तथा 35% शासन और 35% विभाग के द्वारा खर्च किया जाता है।

विद्युत विभाग का कहना है जिला अधिकारी के माध्यम से इन विद्युत पोलों को हटाने के लिए सांसद व शासन को पत्राचार किया गया है ।कहा धनराशि मिलते ही विद्युत पोलों को हटा दिया जाएगा। कुल मिलाकर लेट लतीफ के चलते हैं मामला लटका हुआ है अब देखना है सांसद कब तक मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद निधि जारी करते हैं। तो वही अभिभावक व छात्र-छात्राएं बड़ी बेसब्री से नए विद्यालय भवन के संचालन की राह देख रहे हैं।

जरूरी खबरें