रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।
Laxman Singh Bisht
9 सीटर मैक्स में भर दी 18 सवारियां पुलिस भी हैरान वाहन का काटा चालान।
लोहाघाट। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, रेट्रो साइलेंसर , नाबालिग वाहन चालकों तथा ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। एसपी चंपावत के निर्देश के तहत लोहाघाट में एसएचओ अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक ओवरलोड मैक्स वाहन को पकड़ा।

एसएचओ अशोक कुमार ने बताया जब पुलिस ने 9 सीटर मैक्स के भीतर सवारियों की गिनती की तो उसमें चालक सहित 18 सवारियां बैठी हुई थी।जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने बताया वाहन का चालान कर दिया गया है ।तथा वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया ओवरलोड दुर्घटना का मुख्य कारण है उन्होंने समस्त वाहन चालकों से ओवरलोड सवारिया न बैठाने की अपील की। एसएचओ ने बताया आजकल पुलिस के द्वारा रेट्रो साइलेंसर, बगैर हेलमेट ,बिनाकागजात ,ओवरलोडिंग तथा नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है ।

अभी तक कई वाहनों के चालान किए जा चुके हैं कहा अभियान लगातार जारी है। अभियान में एस आई हेमंत कठेत,एसआई कुंदन बोरा, एएसआई ललित अधिकारी, कांस्टेबल अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।


विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।