Thursday 9th of April 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत : मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष मे आरटीआई मांगने पर नरेंद्र उत्तराखंडी ने जान से मारने की धमकी मिलने के

लोहाघाट:प्रभावित भेड़ पालक को प्रशासन ने दी त्वरित राहत, 96 हजार की सहायता राशि। ठंड से 27 भेड़ों की हुई थी मौत

चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द देंगे देहरादून-टनकपुर हैली सेवा को हरी झंडी

लोहाघाट:भारी वर्षा से बलाई मे 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।

लोहाघाट:मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय का निशुल्क चिकित्सा शिविर बना जीवनदायिनी, दूर-दराज से उमड़ रही भारी भीड़।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भारी वर्षा से बलाई मे 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

भारी वर्षा से बलाई मे 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।

कल चंपावत जिले में हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट के बलाई क्षेत्र में डेरा डालें भेड़ पालक की ठंड लगने से 27 भेड़ों की मौत हो गई । जिससे पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा है। भेड़ पालक भगत सिंह चलाल, पुत्र नंदन सिंह चलाल, निवासी ग्राम वाल, पोस्ट कालिका नई बस्ती, धारचूला ने बताया वह अपनी भेड़ों को टनकपुर चारागाह से अपने मूल निवास ग्राम दारमा, धारचूला ले जा रहे थे। वह 08 अप्रैल 2026 की रात्रि में मानेश्वर के बलाई गांव के जंगल क्षेत्र में ठहरे हुए थे। इसी दौरान क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार वर्षा के कारण उनकी 27 भेड़ों की मृत्यु हो गई। उन्हें लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

आज 9 अप्रैल को घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ जेपी यादव व उनकी टीम के द्वारा द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया तथा अन्य भेड़ों का भी चिकित्सा परीक्षण किया गया।जबकि राजस्व विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की गई। पशु चिकित्सक डॉक्टर जेपी यादव ने बताया लगातार हुई वर्षा के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों में रात्रि के दौरान ठंड व निमोनिया से 27 भेड़ों की मृत्यु हुई है। कहा भेड़ों के बाल काटे गए थे जिस कारण भीगने से उन्हें ठंड लगी।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वही बलाई के ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट के द्वारा घटनास्थल पर जाकर भेड़ पालकों की मदद की तथा प्रशासन को सूचना दी गई।

वही भेड़ पालक ने बताया उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई तथा सहायता के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक अमित सीपाल ,सरपंच अर्जुन सिंह, डॉक्टर जे0पी 0यादव आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें