Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:संत निरंकारी मिशन की ओर से लोहाघाट में विशाल सत्संग का किया गया आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 10, 2024
संत निरंकारी मिशन की ओर से लोहाघाट में विशाल सत्संग का किया गया आयोजन 10 दिसंबर मंगलवार को संत निरंकारी मिशन दिल्ली की शाखा लोहाघाट द्वारा लोहाघाट के नगर पालिका सभागार में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया इस सत्संग में निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक राजीव बिजवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज देश व विदेश के कोने कोने में जाकर जनमानस को इस ब्रह्म ज्ञान की दात प्रदान करते हुए मानव को मानव से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है और विस्तार असीम की ओर अग्रसर कर रही है तथा मानवीय गुणों के विस्तार के लिए सारे निरंकारी अनुयाई अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं वही संत निरंकारी मिशन के सचिव डॉ भगवत शरण ने बताया इस सत्संग में बड़ी संख्या में लोहाघाट के अलावा पिथौरागढ़ ,चंपावत ,टनकपुर से आए हुए महात्माओं ने भाग लिया तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सत्संग में प्रतिभाग किया संयोजक क्षेत्र पिथौरागढ़ की शांति महर ने सत्संग का संचालन किया समापन में स्थानीय ज्ञान प्रचारक कैलाश उपाध्याय ने आए हुए सभी साध संगत व गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ शासन प्रशासन ,नगर पालिका परिषद और सेवा दल के सभी भाई बहनों और स्थानीय संगत का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में राधा भट्ट, मीना उपाध्याय, बंशीधर राय, गुमान नाथ, सविता सरन ,मनीष खोलिया ,गुरु सरन ,पंकज जोशी , जी आर टम्टा ,कमल महर ,चंदन भारद्वाज आदि निरंकार परिवारो ने अपना अमूल्य योगदान दिया और परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया

जरूरी खबरें