रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
Laxman Singh Bisht
मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
रोसाल निवासी देवी दत्त भट्ट ने जनता मिलन में जिलाधिकारी से की शिकायत।
डीडीओ के नेतृत्व में होगी मामले की जांच।
नर्सरी स्वामी देवी दत्त भट्ट के पास आया जीएसटी का एक लाख रुपए का नोटिस।
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक से मनरेगा के तहत नर्सरी से पौध खरीद फरोख्ते के नाम पर गड़बड़ झाला सामने आया है। लोहाघाट ब्लॉक निवासी देवी दत्त भट्ट ने चंपावत में सोमवार को हुए जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंपावत के सामने मामले को प्रमुखता से उठाया और मामले की जांच की मांग की। मामले का जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए डीडीओ चंपावत को जांच के निर्देश दिए। देवी दत्त भट्ट ने बताया उनकी रोसाल में फलदार पौधों की नर्सरी है। उन्होंने कहा मनरेगा के तहत ब्लाक स्तर से उनकी नर्सरी से फलदार पौधों की खरीद फरोख्त की गई थी पर विभाग के द्वारा उन्हें पौधों की वास्तविक धनराशि से कम धनराशि दी गई। भट्ट ने बताया लंबे समय के बाद उन्हें पता चला कि उनकी नर्सरी के नाम पर विभाग के द्वारा पौधों के खरीद के भुगतान किए गए हैं। भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा ब्लाक कर्मचारियों के द्वारा उनकी बिल बुक के उनसे लगभग 15 खाली बिल लिए गए थे तथा उन्हें विश्वास दिलाया गया था कि जब भी बिलों का भुगतान किया जाएगा उसे उनकी जानकारी में लाया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। और उन्हें बाद में लगभग एक लाख रुपए का जीएसटी जमा करने का नोटिस जीएसटी विभाग के द्वारा दिया गया। भट्ट ने कहा जबकि उनके खाते से इतनी राशि का भुगतान नहीं हुआ है तो विभाग के द्वारा उनकी नर्सरी के नाम पर लाखों रुपए का लेनदेन कैसे दर्शाया गया। भट्ट ने बताया विभाग के द्वारा उनकी नर्सरी से देवदार ,बांज, बुराश व उतीश के पौधों की खरीद दर्शायी गई है जबकि उनकी नर्सरी में इस प्रकार के कोई भी पौधे नहीं लगाए गए हैं ना उनके द्वारा बेचे गए हैं उन्होंने कहा उनके द्वारा विभाग को सिर्फ फलदार पौधे बिक्री किए गए।वह अपनी नर्सरी में सिर्फ फलदार पौधे उगाते हैं। भट्ट ने जिलाधिकारी चंपावत से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले का जिलाधिकारी के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। अब आरोपो में कितनी सच्चाई है इसका पता जांच के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल आरोप काफी गंभीर है। तो वहीं भट्ट एक लाख रुपए का जीएसटी का नोटिस आने से काफी परेशान है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत