Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने एसडीएम लोहाघाट पर लगाए कार्यालय परिसर में धरना न करने देने के आरोप।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 9, 2026

आंगनबाड़ी कार्य कृतियों ने एसडीएम लोहाघाट पर लगाए कार्यालय परिसर में धरना न करने देने के आरोप।

एसडीएम लोहाघाट ने सभी आरोपो को बताया निराधार कहा बिना अनुमति के किया जा रहा था धरना।

प्रशासन से धरना स्थल चिन्हित करने की मांग।

धरने को लेकर एसडीएम व आंगनबाड़ी कार्यकृतियों आमने-सामने।

यूकेडी ने भी जताई नाराजगी कहा धरना स्थल चिन्हित करें प्रशासन। रामलीला मैदान में दिया धरना

लोहाघाट।वर्तमान में चंपावत जिले में आंगनबाड़ी कार्य कृतियों का मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्य कृतिया धरना देने के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर लोहाघाट पहुंची। संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोरा ने बताया आंगनबाड़ी कार्य कृतिया शांतिपूर्ण तरीके से आज कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा तभी एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर धरना स्थल पर पहुंची और उन लोगों से धरने को धरना स्थल पर करने को कहा। एसडीएम लोहाघाट के द्वारा जबरन उन लोगों को एसडीएम कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया वह लोग पूर्व से ही एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते आ रही है। वहीं घटना को लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकृतियों व उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा एसडीएम को कोई अधिकार नहीं है कि वह अपने कार्यालय परिसर से धरना देने वाले लोगों को बाहर निकाले। कहा प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है और उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष मीना बोरा ने कहा प्रशासन के द्वारा लोहाघाट में कोई भी धरना स्थल चिन्हित नहीं किया गया है।आखिर वह धरना भी दे तो कहा दे यह प्रशासन उन्हें बताए कहा एसडीएम लोहाघाट के द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। इस दौरान एसडीएम व आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के बीच काफी तीखी बहस भी हुई।

मामले में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के द्वारा अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा आंगनवाड़ी कार्यकृती संगठन के द्वारा एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना देने के लिए उनसे कोई लिखित आज्ञा नहीं ली गई है ना ही उनके द्वारा मुझे सूचित किया गया है और ना ही मेरे द्वारा उन्हें कार्यालय परिसर में धरना देने की अनुमति दी गई है। एसडीएम लोहाघाट ने कहा उनके द्वारा आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष व कार्यकृतियों को समझाया गया कि बिना अनुमति के आप मेरे कार्यालय में धरना नहीं दे सकती है।अगर आप लोगों को धरना देना ही है तो चिन्हित धरना स्थल में जाकर ही अपना धरना दें। एसडीएम लोहाघाट ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के द्वारा जो उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं उनके द्वारा उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है उन्हें सिर्फ धरना स्थल में जाकर धरना देने के लिए समझाया गया। फिलहाल मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व यूकेडी में गहरा आक्रोश है। तो वही आज आंगनबाड़ी कार्यकृतियों के द्वारा रामलीला मैदान में अपना धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

जरूरी खबरें