Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बेजुबान के लिए देवदूत बनी पशु प्रेमी महिला व टीम 1962।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

बेजुबान के लिए देवदूत बनी पशु प्रेमी महिला व टीम 1962।लोहाघाट की 1962 पशु एंबुलेंस सेवा पशुओं के लिए देवदूत बनी हुई है।बुधवार को लोहाघाट के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में एक निराश्रित मादा स्वान को गंभीर हालत में कराहते हुए क्षेत्र की एक महिला के द्वारा देखा गया ।महिला स्वान को अपने घर लिया और महिला के द्वारा पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 व पशु चिकित्सालय लोहाघाट के डॉक्टर जनक चंद से संपर्क किया गया। सूचना पर डॉक्टर जनकचंद, 1962 के डॉक्टर जतिन खर्कवाल व पायलट गोविंद तिवारी महिला के घर पहुंचे। जिनके द्वारा स्वान का चेकअप किया गया। डॉ चंद ने बताया स्वान के आगे के बाएं पैर की हड्डी टूट चुकी है। जिसके बाद डॉक्टर जनक चंद व1962 के डॉक्टर जतिन खर्कवाल के द्वारा पायलट गोविंद तिवारी व महिला की मदद से स्वान के टूटे हुए पैर में प्लास्टर किया गया। डॉक्टर चंद ने बताया लगभग 20 दिन में स्वान का पेर पूरी तरह ठीक हो जाएगा। तो वही पशु प्रेमी महिला ने भी 20 दिन तक स्वान की देखभाल की जिम्मेदारी ली है ।लोगों के द्वारा महिला व टीम 1962 की सराहना की गई। मालूम लोहाघाट की 1962 पशु एंबुलेंस क्षेत्र के बीमार व निराश्रित पशुओं के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है।

जरूरी खबरें