Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीo एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन अनिशाल माहरा बने स्कूल टॉपर

चंपावत:गैस सिलेंडर उपयोग की जांच, चम्पावत में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

लोहाघाट:आईटीबीपी जवानों को नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक, दिलाई गई नशामुक्ति शपथ

चंपावत:मुकेश महराना को दर्जा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीपीओ को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीo एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन अनिशाल माहरा बने स्कूल टॉपर

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

सीo एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

अनिशाल माहरा बने स्कूल टॉपर

लोहाघाट नगर स्थित सीo एकेडमी विद्यालय में आज शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक कविराज मौनी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी की अध्यक्षता ममता मौनी एवं पवन कुमार के संचालन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के योग्य शिक्षक सभी बच्चों के सर्वांगीर विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहते है जिससे विद्यालय का शैक्षिक स्तर सदैव उच्च कोटि का रहता है।

शिक्षक बच्चो की योग्यता, क्षमता, रूचि, अभिरूचि आदि के अनुसार शिक्षा प्रदान करते है।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों को मनमुग्ध किया।  इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा फल में कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान रिया कुँवर, द्वितीय स्थान दीपांशु सिंह और सौम्य बोहरा तृतीय स्थान ने प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान यश तिवारी, तृतीय स्थान रिधिमा मेहता ने प्राप्त किया।कक्षा तृतीय में यामिनी बिष्ट, आकृति  माहरा, और अंकुश ओली ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ में अनिशाल माहरा,

दिया नरियाल और हर्षिता बिष्ट ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा पंचम में, इशिता, मयंक कुमार और तनिष्का मौनी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्ठ में अंश भट्ट, आशीष राय और सागर जोशी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा सप्तम् में तनय सामंत, संध्या बिष्ट, लक्षिता बोहरा ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा अष्टम में मयंक बिष्ट, स्तुति मेहरा और पूजा बोहरा ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया।स्कूल टॉपर पुरस्कार अनिशाल माहरा ने प्राप्त किया।

पूरे शिक्षा-सत्र में आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी प्रदान किये।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, निकिता बोहरा, रश्मि पाण्डे, कंचन बिष्ट, रिया जोशी, वंदना विश्वकर्मा, प्रियंका अधिकारी, कविता बोहरा, नेहा टम्टा, कविता विश्वकर्मा, रेशमा, खुशी चौरसिया, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा और अभिभावकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

जरूरी खबरें