Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर प्रेम नगर पाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर प्रेम नगर पाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आज सरस्वती शिशु मंदिर, प्रेम नगर पाटन का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू बोहरा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, एल.एम. पांडे, जी.डी. खर्कवाल तथा सुंदरनाथ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य जीवन चंद्र तिवारी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा वार्षिकोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह देव ‘ताऊजी’ द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय की शैक्षिक,सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया गया।कार्यक्रम के दौरान भगवत पाण्डेय द्वारा विद्यालय को अपनी स्वलिखित बाल कविताओं की पुस्तक भेंट की जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी।

विद्यालय के व्यवस्थापक हरीश अधिकारी , चंद्रकांत पाटनी (पूर्व प्रधानाचार्य), आचार्या श्रीमती दीपा पांडे, कमलेश जोशी, निर्मला जोशी,सलोनी, मुन्नी भट्ट, बहन गायत्री, भावना, तथा कैलाश अधिकारी ,राहुल , ने संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित देशभक्ति, लोकसंस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।उनकी प्रतिभाऔर आत्मविश्वास ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।विद्यालय के सम्मानित आचार्यों द्वारा उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिसका परिणाम यह है कि यहां के भैया-बहन प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विक्रम सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, उमेश पांडे, जी.बी.खर्कवाल, के.बी. पांडे, नवीन चंद,हरीश पंत, प्रेम बल्लभ पंत, उरबा दत्त जोशी, गणेश दत्त भट्ट सुरेश जोशी फार्मासिस्ट ,कमलाकांत पांडेय, विमलाअधिकारी,शांति फर्त्याल,चंद्रकला पाटनी,रेखा, कमला आदि अभिभावक शामिल रहे।कहा अवसर अपने आप में अत्यंत यादगार एवं स्मरणीय रहा। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।सभी ने विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें