Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को जाम से मिलेगी राहत: सीएम धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त मंजूर

लोहाघाट:पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लिप्त युवक पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी को किया गया निरुद्ध

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 29, 2026

विवेकानंद विद्या मंदिर,शिशु मंदिर व बालिका विद्या मंदिर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव।

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति।

आज रविवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट का संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी , मुख्य वक्ता राजेन्द्र चंद संभाग निरीक्षक, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक विशिष्ट अतिथि श्री गोविन्द वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट ,मनीष जुकरिया व्यापार संघ अध्यक्ष लोहाघाट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने बचपन की शिक्षा दीक्षा की जानकारी साझा की उन्होंने कहा आज मे जिस मुकाम पर पहुंचा हुआ हूं वह सरस्वती शिशु व मंदिर विद्या मंदिर की देन है। हमारे संस्कार इन्हीं विद्यालयों की देन है, मुख्य वक्ता राजेन्द्र चंद ने कहा अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना है कि वह किस दिशा में बढ़ रहे है।समाज में परिवर्तन करना हमारे अभिभावकों का काम है बच्चों मे सही शिक्षा संस्कार मिले यह हमारा पहला कर्तव्य है। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र ढेक ने अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेने अपने बचपन की शिक्षा से बहुत कुछ सीखा आज मैं इसी प्रांगण में हूं, और बचपन के दिन याद आ रहे हैं

इसी विद्यालय मैदान में खेल कर शिक्षा ग्रहण की । तीनो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और शारीरिक, कुमाऊनी,मराठी, अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी अतिथियों को अभिभावकों के द्वारा सराहना की गई।इस अवसर पर, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा नन्द चौबे , सचिन जोशी , सतीश पांडेय मयंक पुनेठा , अमित जुकरिया , सतीश गड़कोटी , किरन पुनेठा , चंद्र शेखर

विद्या मंदिर के व्यवस्थापक कुंवर प्रथोली , सतीश गड़कोटी, सतीश खर्कवाल , डौली वर्मा , गोविंद बोहरा , राजू गडकोटी तथा तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ 0बंशीधर जोशी , डॉ मुन्नी खड़ायत, श्री चंद्रशेखर के साथ साथ तीनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें