Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आयुष विभाग ने लोहाघाट में विशाल योग अभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 31, 2025

आयुष विभाग ने लोहाघाट में विशाल योग अभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन।11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित ब्लॉक स्तरीय काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज टाउन हॉल मैदान लोहाघाट में आयुष विभाग द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० आनन्द सिंह गुसाईं एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ० सुधाकर गंगवार के निर्देशन में आयोजित हुआ। योग अभ्यास का संचालन योग अनुदेशक श्रीमती सोनिया आर्या एवं विजय देऊपा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविन्द वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए जनता से नियमित योग अपनाने की अपील की।समापन अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत ने क्षेत्रीय नागरिकों को योग को जीवनशैली में सम्मिलित करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सक्रिय सहभागिता की अपील की।राज्य की सबसे कम उम्र की तीलू रौतली पुरस्कार विजेता शाम्भवी मुरारी ने कैबिनेट द्वारा कोलीढेक झील को योग हब के रुप विकसित किया जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा ये क्षेत्र के लिए विशिष्ट उपलब्धि है।इस अवसर पर तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ० जे०पी० यादव, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकर्ता कु० शाम्भवी मुरारी, डी०ए०वी० विद्यालय लोहाघाट के शिक्षकगण श्री राकेश चन्द्र बगौली, नवीन जोशी, लक्ष्मण सिंह अधिकारी, योग साधिकाएं तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा आयुर्वेद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें