Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन के पहले चरण का आगाज।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन के पहले चरण का आगाज।

इंजीनियर की मांगों की अनदेखी पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी।

27 सूत्री मांगों को लेकर इंजीनियर का आंदोलन शुरू।आज दिनांक 02.02.2026 को उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आ‌ह्वान पर एनेक्सी भवन लोहाघाट में आन्दोलन कार्यकम के प्रथम चरण में बैठक का अयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता इं० गोपाल राम कालाकोटी जनपद अध्यक्ष एवं संचालन इं० किशोर सिंह राठौर, जनपद सचिव द्वारा किया गया।बैठक में सर्वप्रथम 27 सूत्रीय मांगों का वाचन जनपद सचिव द्वारा किया गया, व आन्दोलन किन कारणों से करना पड़ा उसके बारे में विस्तार से बताया गया। तदोपरान्त समस्त सदस्यों द्वारा 27 सूत्रीय मांगों पर अपने विचार रखे गए। समस्त सदस्यों द्वारा लम्बे समय से सरकार द्वारा माँगें नहीं माने जाने पर रोष व्यक्त किया गया। मुख्य मांगों में कनिष्ठ अभियन्ताओं की लम्बे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करना, डिप्लोमा इन्जीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम-03 प्रोन्नति प्रदान करना अथवा पूर्व की भाँति A.C.P के रूप में 10 वर्ष के पश्चात् 5400 ग्रेड पे. 16 वर्ष के पश्चात् 6600 ग्रेड पे एवं 26 वर्ष के पश्चात् 8700 ग्रेड पे प्रदान करना, 01 जनवरी 2014 के पश्चात् विभागों में नियुक्ति कनिष्ठ अभियन्ता को प्रथम M.A.C.P के रूप में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण किये जाने पर पूर्व की भाँति ग्रेड पे रु0 5400 दिया जाए आदि।सरकार द्वारा लम्बे समय से मांगे न माने जाने के कारण ही डिप्लोमा इन्जीनियर्स संगठन द्वारा आन्दोलन का आगाज किया गया है। आन्दोलन के द्वितीय चरण में सिंचाई उपखण्ड तृतीय, चम्पावत में दिनांक 10.02.2026 को बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त इन्जीनियरिंग विभागों के डिप्लोमा इन्जीनियर्स द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।बैठक में इं० प्रशान्त वर्मा (केन्द्रीय समन्वयक जनपद चम्पावत), इं० प्रबुद्ध शर्मा (मण्डल अध्यक्ष सिंचाई विभाग कुमाऊ), इं० सन्दीप कुमार (मण्डल सचिव कुमाऊ), इं० परमानन्द पुनेठा (शाखा अध्यक्ष, चम्पावत), इं० दीपा पाण्डे (शाखा अध्यक्ष लोहाघाट), ३० मनोज कुमार ओली, इं० आर०डी० भट्ट, इं० हरीश भदौला, इं० देवेश कुमार इं० कुसुम पंगरिया, इं० दीपिका मेहता, इं० सविता बिष्ट इं० विमल भट्ट, इं० दिव्याशु सिंह. इं० नीरज सिंह, इं० चन्दन भारद्वाज, इं० नीरज पुजारी, इं० प्रेम प्रकाश, इं० जयदीप भण्डारी, इं० धीरेन्द्र खर्कवाल आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें