Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लोहाघाट:पहाड़ों में नाचने लगे मोर बिसंग के झलान देव मे नजर आया मोरो का जोड़ा।

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने कोली ढेक झील परिसर में किया पौध रोपण

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

झील मे आए पर्यटकों ने भी पौध रोपण अभियान में किया सहयोग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील परिसर में पौध रोपण किया ।इस दौरान झील में नौकायन करने आए पर्यटकों के द्वारा ही पौधरोपण कार्यक्रम में अपना अमूल्य सहयोग दिया तथा प्रधानमंत्री मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान की सराहना की ।पर्यटकों ने कहा वह भी अपने प्रदेश में जाकर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने के लिए जागरूक करेंगे ।वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने क्षेत्र वासियों से अपने-अपने क्षेत्र में एक पौधा मां के नाम अभियान को सफल बनाने की अपील की ।अभियान मे पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सुभाष बगोली, देवेंद्र अधिकारी, लोहित खोलिया, नरेश फर्त्याल, प्रकाश ढेक ,अर्जुन महरा ,कलीम अहमद ,बलवंतगिरी ,चंद्रशेखर बगोली, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें