Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भाजपा ने पेपर लीक में सीबीआई जांच के आदेश देने पर सीएम धामी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

.भाजपा ने पेपर लीक में सीबीआई जांच के आदेश देने पर सीएम धामी को दिया धन्यवाद।

भाजपा नेताओं ने कहा पेपर नहीं हुआ था लीक विरोधियों ने मुख्यमंत्री को बदनाम करने की रची थी साजिश।यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बेरोजगार युवाओं के द्वारा की जा रही सीबीआई जांच की मांग का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी किए। पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी करने के लिए आज लोहाघाट में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में लोहाघाट के मीना बाजार चौराहे में मुख्यमंत्री के सम्मान में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। भाजपा नेताओं ने कहा पेपर लीक हुआ नहीं था बल्कि यह विपक्षी दलों व विरोधियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बदनाम करने की एक साजिश थी। विरोधी ताकतों के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ युवाओं को भड़काया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली , पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व अन्य भाजपा नेताओं ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा धरने में बैठे युवाओं की सीबीआई जांच की मांग का सम्मान किया और खुद धरना स्थल में जाकर युवाओं की सीबीआई जांच करने की मांग को स्वीकार किया और सीबीआई जांच के आदेश जारी किए जिसके लिए भाजपा परिवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देता है ।कहा मुख्यमंत्री को प्रदेश के युवाओं की काफी चिंता है मुख्यमंत्री के द्वारा जो भी निर्णय लिए गए युवाओं और जनहित में लिए गए हैं। कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से और जनता से विरोधी ताकतों की झूठी अफवाहों में ना आने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडे,महेश बोहरा, राजू गढ़कोटी ,अजय बिष्ट ,उमेश बिष्ट, अर्जुन महरा, दीपक जोशी ,नरेश फर्त्याल, बलवंत गिरी ,लोहित खोलिया, चंद्रशेखर बगोली आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें