Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा हर बूथ में निकालेगी तिरंगा यात्राएं

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा हर बूथ में निकालेगी तिरंगा यात्राएंऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा के द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है ।बुधवार को दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा तिरंगा यात्रा की समीक्षा को लेकर लोहाघाट पहुंचे। जहां नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। राज्य मंत्री दीपक महरा ने इस दौरान लोहाघाट विधानसभा में हो रही तिरंगा यात्राओं की समीक्षा की उन्होंने कहा अब तिरंगा यात्राए बूथ स्तर में आयोजित की जाएंगी ।इसके लिए आज बैठक में सभी पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दे दिए गए है।कहा जिस प्रकार भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया वह काबिले तारीफ था।जिसके लिए भाजपा के द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। उन्होंने कहा अब इन यात्राओं को बूथ स्तर में भी निकाला जाएगा। कहां यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा ,सुभाष बगोली, मोहित पाठक,चंद्रशेखर बगोली, महेश बोहरा, बलवंत गिरी ,नरेश फर्त्याल, सूरज कुमार ,अनिल जोशी , कैलाश पांडे, भास्कर गढ़कोटी, दीपेंद्र अधिकारी, राकेश बोरा ,अर्जुन महरा, लोहित खोलिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें