रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न।
Laxman Singh Bisht
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला संपन्न।

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया गया याद।

लोहाघाट नगर मंडल की सेवा संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला नगर पालिका सभागार लोहाघाट में आज आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरण देवी रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गिरीश कुँवर ने की।कार्यशाला में आगामी 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक-एक संयोजक की जिम्मेदारी निर्धारित की गई, ताकि सभी कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हो सकें।

कार्यक्रम के उपरांत भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराखंड के गौरव पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।इस अवसर पर चंद्रशेखर बगोली, भास्कर गढ़कोटी, ओम नमः शिवाय जी, राजू गढ़कोटी, गौरव पांडे , लोहित खोलिया, पंकज ढेक, चंद्रकला मेहरा , सुषमा फर्त्याल , रेखा कुलियाल , सूरज कुमार , अर्जुन मेहरा , पान सिंह बोहरा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज