Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 26, 2026

आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट के सुईं विंशग के मंच में महोत्सव कमेटी अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता मे आयोजित आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। तो वही आज प्रेमनगर की महिला समूह ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीमती भावना गढ़कोटी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गीत, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।प्रेमनगर की इन महिलाओं द्वारा पिछले कई दिनों से इस प्रस्तुति की तैयारियां की जा रही थीं। महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, गीतों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम तथा मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के माध्यम से महिलाओं ने समाज को स्वच्छता, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया है।

आषाढ़ी महोत्सव में क्षेत्र के जनप्रिय नेता सचिन जोशी द्वारा प्रेमनगर की महिला समूह को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण मिलने के बाद महिलाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ तैयारी की और आज मंच पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।इस सांस्कृतिक दल में भावना गढ़कोटी, सुनीता फर्त्याल, नीरू बिष्ट, रेखा अधिकारी, विमला अधिकारी, विमला बोहरा, रेखा बिष्ट, ईश्वरी बोहरा, कमला देवी, रजनी गोस्वामी, राजेश्वरी देवी, रजनी अधिकारी, लक्ष्मी मेहरा, पार्वती देवी, निर्मला रौतेला, हेमा रौतेला, मीरा बोहरा एवं मोती देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।महिलाओं की इस प्रस्तुति ने यह संदेश भी दिया कि यदि समाज की महिलाएं अपनी लोकसंस्कृति, लोकगीतों और परंपराओं को बचाने का संकल्प लें तो आने वाली पीढ़ियों तक हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहजता से पहुंचाया जा सकता है। आषाढ़ी महोत्सव के मंच पर प्रेमनगर की महिलाओं की प्रस्तुति इसी सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक प्रयास का सुंदर उदाहरण बनी।

महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें